रविवार को वरिष्ठ नेता ने सरकार सप्ताह के अवसर पर राष्ट्रपति हसन रूहानी की कैबिनेट से वर्चुअल संबोधन में कहाः प्रतिबंध अगर मिसाल के तौर पर 10 वर्षों तक जारी रहते हैं तो आंतरिक क्षमताओं और सुविधाओं पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए, और देश के आर्थिक मुद्दे बाहरी घटनाक्रमों पर निर्भर नहीं रहने चाहिएं।
आयतुल्लाहिल उज़मा सैय्यद अली ख़ामेनई का कहना था कि स्वास्थ्य, न्याय और सुरक्षा जैसे मानवीय मूल्यों की किसी भी देश से ज़्यादा अमरीका में अवहेलना की जाती है।
उन्होंने आगे कहाः ईरान में उत्पन्न समस्याओं के अलावा, अमरीकियों ने सीरिया, फ़िलिस्तीन, यमन, इराक़ और अफ़ग़ानिस्तान में अशांति फैला रखी है।
वरिष्ठ नेता का कहना था कि व्यवस्था और समाज के निर्माण के लिए इस्लाम ने तीन स्थायी आदर्श ईमान, ज्ञान और न्याय पेश किए हैं।